बेहद शर्मनाक है कि अंकिता भंडारी बलात्कार-हत्या मामले में संदिग्ध वीआइपी दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति सिक्किम गर्वनर पद की गई है. जब इस पर सवाल उठाते हुए, अंकिता के माता पिता इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे, उनको सुबह-सुबह पुलिस हिरासत में ले लिया गया.
15 अक्टूबर को ऐपवा समेत विभिन्न महिला संगठनों द्वारा अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग के साथ इंडिया गेट पर प्रदर्शन हुआ. इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार बलात्कारियों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है और ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर रही है जो कि यौन शोषण में लिप्त हैं.
महिला संगठनों ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम गर्वनर पद से हटाने और अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की.