वर्ष 35 / अंक - 40 / उदयपुर में वाम दलों का प्रतिवाद मार्च

उदयपुर में वाम दलों का प्रतिवाद मार्च

उदयपुर में वाम दलों का प्रतिवाद मार्च

गैरकानूनी तरीकों से एसआईआर के बहाने 13 करोड़ नागरिकों के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर करने के मुद्दे और ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर मुकदमा चलाने के की मांग पर 29 सितंबर, 2026 को उदयपुर (राजस्थान) में वाम दलों ने एक प्रतिवाद मार्च निकाला.

प्रतिवाद मार्च के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के राज्य सचिव शंकर लाल चौधरी, माकपा के जिला सचिव राजेश सिंघवी, भाकपा के जिला सचिव हिम्मत चांगवाल, भाकपा(माले) के जिला सचिव चंद्रदेव ओला और समता संदेश के प्रधान संपादक हिम्मत सेठ ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संविधान विरोधी कदमों से देश के नागरिकों का चुनाव आयोग से विश्वास ही उठ गया है, चुनाव की निष्पक्षता खत्म हो गई है और देश के लोकतांत्रिक आधार को ही गंभीर क्षति पहुंची है. मौके पर एड. अनिल शर्मा, ऐक्टू के जयंत दशोरा, हीरा लाल सालवी, मान सिंह देवड़ा सहित ऐपवा से जुड़ी महिलायें मौजूद रहीं.

एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. साथ ही, ज्ञानेश कुमार, मोदी व अमित शाह का पुतला दहन भी किया गया.

03 October, 2026