भाकपा(माले) के स्थापना दिवस और कामरेड लेनिन के जन्म दिवस पर, 22अप्रैल 2026 को, मानसा (पंजाब) में भाकपा(माले) का 7वां जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ. आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के सदस्य कामरेड नछत्तर सिंह खीवा ने किया. सम्मेलन का आधार वक्तव्य केंद्रीय कमेटी सदस्य और मालवा जोन के प्रभारी कामरेड राजविंदर सिंह राणा ने दिया.
पार्टी के पंजाब प्रभारी कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा ने वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय परिस्थियों के साथ ही पंजाब के वर्तमान राजनीतिक हालात में पार्टी के विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. सम्मेलन के लिए तय राज्य पर्यवेक्षक राज्य स्थाई समिति के सदस्य का. गुलजार सिंह ने पंजाब में बढ़ रहे पार्टी कामकाज पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया.
जिला सम्मेलन में सर्व सम्मति से 27 सदस्यीय जिला कमेटी चुनी गई. कमेटी ने सर्वसम्मति से सुरेंदर पाल शर्मा को अपना जिला सचिव चुना. सम्मेलन में 118 प्रतिनिधि (नौजवान 11, महिला 16, मजदूर 56, किसान 24, मध्यवर्ग 15) मौजूद थे. जिले की तीनों तहसीलों और दोनों नगर क्षेत्रों में पार्टी सम्मलेनों के जरिये कमेटियां चुनी जा चुकी हैं. वरिष्ठ पार्टी नेताओं के अलावा 14 अन्य प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन में अपने विचार और सुझाव व्यक्त किए.