भाकपा माले का 11वॉं पार्टी महाधिवेशन 15-20 फरवरी 2023 को कामरेड विनोद मिश्र नगर (पटना), बिहार में आयोजित किया गया. 20 फरवरी 2023 को पार्टी महाधिवेशन ने नयी केन्द्रीय कमेटी का चुनाव किया, जिसने कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य को महासचिव पुर्ननिर्वाचित किया. केन्द्रीय कन्ट्रोल कमीशन का भी चुनाव किया गया.
पार्टी का सर्वोच्च निर्णायक ढांचा अखिल भारतीय महाधिवेशन प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार आयोजित होता है. दो महाधिवेशनों के बीच महाधिवेशन द्वारा चुनी गयी केन्द्रीय कमेटी सर्वोच्च निर्णायक ढांचा है. पार्टी महाधिवेशन एक केन्द्रीय कन्ट्रोल कमीशन का भी चुनाव करता है जो पार्टी संविधान के अनुच्छेद 39 के अनुसार मामलों को देखता है. केन्द्रीय कन्ट्रोल कमीशन के अध्यक्ष केन्द्रीय कमेटी के पदेन सदस्य होते हैं.
| S.no | Name | Phone | Designation |
|---|