31 अगस्त को 2025 को गोरखपुर के सेमरा देवी प्रसाद उर्फ कठउर में भाकपा(माले), खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और शहरी विकास मोर्चा के बैनर तले एक जनसम्मेलन आयोजित किया गया.
इस जनसम्मेलन में घर व जमीन बचाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों सहित सभी प्रकार के कर्ज माफी, कर्ज के लेनदेन में आरबीआई गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करवाने, बिजली विभाग के निजीकरण पर रोक लगाने और दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने, मनरेगा में साल भर काम और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 783रु. दैनिक करने और प्राइमरी स्कूलों का मर्जर, मदरसो का ध्वस्तीकरण पर रोक लगाई लगाने आदि मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री को कार्यवाही के लिए भेजा.
ऐसा ही जनसम्मेलन 7 सितंबर को चार गांवा, 14 सितम्बर को बेसहनी और 21 सितंबर को धौबौली गहरवार में आयोजित किया जायेगा और इसके बाद 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा.
सम्मेलन को भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य राजेश साहनी, जिला सचिव राकेश सिंह, शहरी गरीब मोर्चा के संयोजक दीनदयाल यादव, अखिल भारतीय खेत एवं गामीण मजदूर के सभा जिला सचिव विनोद भारद्वाज, आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फार जस्टिस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पाल, रामकिंकर यादव, खोराबार ब्लॉक प्रभारी नंदू प्रसाद, शहर दक्षिणी के पार्टी सचिव सुग्रीव निषाद और मुन्ना यादव आदि ने संबोधित किया.