24 जनवरी 2026 को सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु सरकार का ध्यानाकर्षण को लेकर भाकपा(माले) के बैनर तले ताजपुर के राजधानी चौक पर मानव श्रृंखला बनाया गयी.
शनिवार को बड़ी संख्या में भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर इकट्टा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर सड़क किनारे मानव श्रृंखला का निर्माण किया. कार्यकर्ता ‘भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू किया गया योजना अधूरा क्यों? नीतीश कुमार जबाब दो’, ‘कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू जमुआरी नदी परियोजना अधूरा क्यों? मुख्यमंत्री जबाब दो’, ‘कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर रेल लाईन योजना अधर में क्यों? मुख्यमंत्री जबाब दो’, ‘कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा दो’, ‘ताजपुर को पुनः अनुमंडल का दर्जा दो’, ‘रोसड़ा को जिला का दर्जा दो’, ‘मनीष पोद्दार को थर्ड डिग्री टार्चर के आरोपी थानाध्यक्ष को बखार्स्त करो’, ‘मनपूरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी रॉबिन ज्योति का घूस लेते वायरल विडियो का जांच कराओ’ आदि मांगों से संबंधित नारे जोर-जोर से लगा रहे थे.
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दूधपूरा हवाई अड्डा को चालू करने, बंद पड़े चीनी एवं पेपर मिल को चालू करने, भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने और पर्चाधारियों को कब्जा दिलाने, पहुंच पथ से वंचित गांव-टोले में पहुंच पथ बनाने, थाना, अंचल, प्रखंड, मनरेगा, आपूर्ति, बाल विकास आदि विभागों में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, यूरिया-डीएपी का कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसान रजिस्ट्री में वंशावली शामिल करने, राजस्व महाअभियान के तहत जमा आवेदन का निष्पादन करने, सब्जी एवं मसाला उत्पादक प्रखंड ताजपुर को निःशुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी-कृषि यंत्र देने, मनरेगा कानून को बदलने पर रोक लगाने, 4 श्रमकोड एवं बिजली विधेयक वापस लेने आदि मांगों को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नीतीश सरकार का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है. अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भाकपा(माले) जनहितैषी मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करेगी.
मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, संजीव राय, चांद बाबू, संतोष साह, शाद तौहीदी, मो. मोखलिस, मो. रहमान, महावीर सिंह, रवींद्र शर्मा, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रशेखर शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाकपा(माले) कार्यकर्ता मौजूद थे.