अगस्त 2025 में असम के तब कांग्रेस से सांसद प्रद्युत बोर्दालोइ के बारे में असम भाजपा ने एक्स पर लिखा :
‘जो शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए’
‘प्रद्युत बोर्दालोइ, असम का अब तक का सबसे भ्रष्ट व धूर्त सत्ता का दलाल है, जिसने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य को बेरहमी से लूटा है. आश्चर्य नहीं कि वह अब गुवाहाटी में अपने ‘शीश महल’ में रहता है, जो जनता के भरोसे के खंडहर और करदाताओं के पैसों की लूट पर खड़ा है. और यह स्पष्ट है कि वह अकेला नहीं है. लुटेरों का एक पूरा गिरोह है, जो असम को अपना निजी जागीर समझता है.’
अगस्त 2025 में भाजपा द्वारा भयंकर भ्रष्ट बताए जा रहे यही प्रद्युत बोर्दालोइ अब असम विधानसभा चुनावों में दिसपुर से भाजपा के प्रत्याशी हैं.
भाजपाई वाशिंग मशीन में इनके भी लूट, भ्रष्टाचार और दलाली के सारे दाग धो दिये गए हैं और अब ये हिमंता की तरह सर्वाधिक चरित्रवान घोषित कर दिये गए हैं. संकेत स्पष्ट है, भाजपा जिसको भ्रष्ट, लुटेरा और सत्ता का दलाल जैसे विशेषणों से नवाजे, समझिये वो भविष्य का भाजपाई चेहरा है, भाजपा उसको कमल के फूल पर संसद- विधानसभा भेजने का पक्का इंतजाम कर रही है!
यही चाल, चरित और चेहरा है!