भाकपा(माले) के ‘आजादी, संविधान, लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान पर लखनऊ में तकरोही के अम्बेडकर चौराहा, मुंशी खेड़ा, गोराही, खजुरी, हरदासी खेड़ा में राष्ट्रध्वज फहराकर संकल्प सभा की गई. सभा को पार्टी जिला प्रभारी का. रमेश सिंह सेंगर ने संबोधित किया. तकरोही के अम्बेडकर चौराहा लेबर अड्डा और मुंशी खेड़ा में ऐक्टू के जिला सचिव का. कुमार मधुसूदन मगन, गोराही में किसान महासभा के जिला संयोजक का. छोटे लाल रावत, खजुरी में वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता का. रामसागर जगत, चिनहट के हरदासी खेड़ा में निर्माण मजदूर यूनियन की नेत्रा का. मंजू गौतम ने राष्ट्रध्वज फहराया. मोहिबुल्लापुर में आरवाइए के राज्य सह सचिव कामरेड राजीव गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण व ‘आज के समय में संविधान, आजादी व लोकतंत्र पर खतरे’ विषय पर संगोष्ठी की गई.
प्रयागराज में आइसा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन से जद्दोजहद करते हुए आजादी की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी आयोजित की. भाकपा-माले जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुए संविधान व लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया गया.
चंदौली, मथुरा, बनारसा, दान्यालपुर, बड़ागांव, भदोही, गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, लखीमपुर, कानपुर, महेवागंज, कल्याणपुर, सीतापुर, जालौन, बलिया, आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया.