भाकपा(माले) की झारखंड राज्य कमिटी के सदस्य व लोकप्रिय जननेता का. परमेश्वर महतो को एक पुराने फर्जी मुकदमें में जेल जाना पड़ा. भाकपा माले के वरिष्ठ नेता, राज्य कमिटी सदस्य और बगोदर प्रखंड के पार्टी सचिव परमेश्वर महतो ने 11 अगस्त को 20 साल पुराने फर्जी मुकदमें में गिरिडीह कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जहां से उन्हें गिरिडीह जेल ले जाया गया.
यह मुकदमा 16 जनवरी 2005 को झारखंड के जननायक और बगोदर के तात्कालीन एमएलए का. महेंद्र सिंह की साजिशपूर्ण हत्या (जब वे सरिया पश्चिमी इलाके के दुर्गी धवैया में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे) के बाद उभरे आम जनता के आक्रोश का नेतृत्व करने को लेकर दर्ज हुआ था जो भाजपा की तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार और गिरिडीह के बदनाम एसपी दीपक वर्मा के खिलाफ उमड़ पड़ा था. पार्टी और आम जनता की भारी सूझ-बूझ के कारण इतनी बड़ी हत्या के बावजूद भी लोगों ने कहीं आगजनी या रोड जाम तक नहीं किया था जबकि इसके खिलाफ बगोदर में पचासों हजार लोग जमा हुए थे और हत्यारों और इस हत्या के साजिशकर्ताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. हजारों-हजार लोग जब महेंद्र सिंह की शहादत के शोक को संकल्प में बदलने संकल्प ले रहे थे तो गिरिडीह के बदनाम एसपी दीपक वर्मा और भाजपा सरकार को नहीं सहन हुआ और पार्टी नेता परमेश्वर महतो और अन्य लोगों पर फर्जी मुकदमा दायर कर दिया गया. का. परमेश्वर महतो का नाम इस वजह से भी प्रमुखता से दर्ज हुआ होगा कि वे का. महेंद्र सिंह के हत्या के बाद उनके साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर थाने में आवेदन देने गए थे. गिरिडीह एसपी और भाजपा सरकार के इशारे पर ही उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया था.
गौरतलब है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने, उनपर मुकदमा दर्ज करने और सजा दिलाने में कोई तत्परता नहीं दिखाती है, लेकिन आंदोलनकारियों के पीछे पड़ी रहती है.
और साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि का. महेंद्र सिंह की हत्या के 20 साल बीत जाने के बाद भी सीबीआई हत्यारों और इस हत्या की साजिश रचनेवालों को पकड़ कर सजा नहीं दे सकी है.
का. परमेश्वर महतो को रिहा करो! झूठा मुकदमा वापस लो!!
झूठे मुकदमे में जननेता परमेश्वर महतो को जेल भेजे जाने के खिलाफ 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को ने बगोदर में भाकपा(माले) वशाल प्रतिरोध मार्च निकाला.
इस प्रतिरोध मार्च में शामिल लोग ‘परमेश्वर महतो को रिहा करो’, ‘हमारा संघर्ष जारी रहेगा’, ‘पुलिस-भाजपा गठजोड़ मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए सरिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से निकले और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बगोदर बस पड़ाव पहुंचे, जहां प्रतिरोध सभा आयोजित हुई. सभा को कार्यकारी सचिव प्रखंड सचिव संदीप जाण्सवाल समेत कई अन्य साथियों ने संबोधित किया