वर्ष 35 / अंक - 02 / नहीं रहे कम्युनिस्ट नेता कॉ. नागेन्द्र झा

नहीं रहे कम्युनिस्ट नेता कॉ. नागेन्द्र झा

नहीं रहे कम्युनिस्ट नेता कॉ. नागेन्द्र झा

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड नागेन्द्र झा का शनिवार (3 जनवरी) को स्थानीय इशाकचक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. 93 वर्षीय कॉमरेड नागेन्द्र झा, नगर निगम के सेवानिवृत कर्मी थे. 50 के दशक में ही वे कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे और मेहनतकशों की प्रत्येक लड़ाई का हिस्सा रहे. बाद में जब भाकपा(माले) का गठन हुआ तो वे इससे जुड़ गए और मुख्य रुप से मजदूर अधिकारों के संघर्ष में सक्रिय रहे. उन्होंने मजदूर एकता मंच के सचिव की भूमिका निभाई. रिक्शा चालकों पर जुल्म और शोषण के खिलाफ भी संघर्ष किया. भागलपुर नगर निगम में उन्होंने लड़ाई लड़ कर सेवानिवृति निकाय कर्मियों के लिए पेंशन की शुरुआत करवायी. भागलपुर नगर निगम कार्यालय में पेंशन पाने वाले वे प्रथम सेवानिवृत कर्मी बने.

उनके निधन की खबर मिलते ही वाम कतारों में शोक व्याप्त हो गया. बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के पूर्व राज्य सचिव मनोज कृष्ण सहाय, ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त और भाकपा(माले) के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने स्थानीय बरारी घाट पहुंच कर जहां उनको अंतिम विदा दी गई, उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्रों –  महाकांत झा एवं ललन झा (पूर्व आइसा नेता) आदि अन्य परिजनों से भेंट को सांत्वना दी. 

वे आजीवन पार्टी सदस्य रहे. उनके निधन से वाम आंदोलन, खासकर मजदूर आन्दोलन को भारी क्षति हुई है.

कॉ. नागेन्द्र झा अमर रहें!

10 January, 2026