वर्ष 34 / अंक-26 / कामरेड जगन्नाथ सिंह स्मृति दिवस

कामरेड जगन्नाथ सिंह स्मृति दिवस

comrade-jagannath-singh-memorial-day

कम्युनिस्ट आंदोलन के जुझारू नेता का. जगन्नाथ सिंह को उनके स्मृति दिवस के मौके पर 31 अगस्त को याद किया गया. भाकपा(माले) कतरास कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई. इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्ष का प्रकाश डाला.

इस अवसर पर भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य का. हलधर महतो ने कहा कि जगन्नाथ सिंह लाल झंडा के सच्ची सिपाही थे. उन्होंने अपने जीवन काल में मजदूरों, किसान एवं छात्रों के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष किया. उनकी कमी को कभी भी भरा नहीं जा सकता किंतु उनके उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

इस मौके पर बीसीकेयू क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार महतो, भाकपा(माले) नेता ठाकुर महतो, मानिक महतो, सुभाष रजवार, लखन भुईया, धर्म भुईया, चेतू साव, बसरत मियां, कपूर पंडित, शंकर पंडित, सृष्टिधर महतो, कार्तिक महतो, उमेश सिंह, लवकुमार रवानी भी मौजूद थे.

06 September, 2025