वर्ष 34 / अंक-25 / भाजपा-जदयू राज में बेटियां सुरक्षित नहीं

भाजपा-जदयू राज में बेटियां सुरक्षित नहीं

daughters-are-not-safe-in-bjp-rjd-rule

पटना के चितकोहरा स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मुस्लिम समुदाय की एक छात्रा को स्कूल के शिक्षक द्वारा बाथरूम में बंद कर जिंदा जला देने की भयावह घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. राजधानी के बीचोंबीच हुई इस शर्मनाक वारदात ने साबित कर दिया है कि भाजपा-जदयू सरकार में बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि स्कूल के बाथरूम में उस छात्रा पर किरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया और स्कूल को बाहर से बन्द कर दिया गया. उसके चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने स्कूल का दरवाजा तोड़ा तब तक वह लड़की पूरी तरह जल गई थी और च्डब्भ जाते जाते दम तोड़ गई.

27 अगस्त को ऐपवा की महासचिव का. मीना तिवारी, पटना महानगर सचिव जितेंद्र कुमार, स्थानीय नेता मुर्तजा अली और इनकलाबी नौजवान सभा के नेता विनय कुमार पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद का. मीना तिवारी ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. आज राजधानी पटना में ही बेटियों की जिंदगी सुरक्षित नहीं है.

छात्रा की सहपाठियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक अनिल कुमार न सिर्फ मृतका, बल्कि अन्य छात्राओं से भी लगातार अश्लील हरकतें करता था. यह हत्या भी उसी पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है.

30 August, 2025