वर्ष 35 / अंक - 02 / कॉ. सकल ठाकुर की पांचवी बरसी मनी

कॉ. सकल ठाकुर की पांचवी बरसी मनी

कॉ. सकल ठाकुर की पांचवी बरसी मनी

भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता कामरेड सकल ठाकुर की पांचवी बरसी पर हरिसभा चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय में 2 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बुलडोजर राज, ग्रामीण मजदूरों के लिए जारी मनरेगा का नाम बदलने तथा मनरेगा योजना खत्म करने की साजिश और श्रमिक विरोधी चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ चौतरफा आंदोलन तेज करने, पार्टी संगठन को शहर से गांव तक और मजबूत करने के लिए जनवरी से मार्च तक तीन महीने का सांगठनिक अभियान चलाने की भी घोषणा की गई. श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला सचिव कृष्णमोहन ने किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सभा को पार्टी की वरिष्ठ  महिला नेत्री शारदा देवी, ऐपवा जिला सचिव रानी प्रसाद व उपाध्यक्ष शर्मिला देवी, खेग्रामस के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, किसान नेता जितेन्द्र यादव सहित अन्य नेताओं -कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.

10 January, 2026