भाकपा(माले) की झारखंड राज्य कमिटी और ऐपवा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य तथा झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की अध्यक्ष कामरेड अनीता देवी का बीते 7 मार्च को असामयिक निधन हो गया था.
‘वे एक उम्दा संगठक थीं जिन्होंने रसोइया आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई. वे लंबे समय से कैंसर से भी जुझ रही थीं. उनका निजी जीवन भी बहुत संघर्षपूर्ण रहा. पार्टी कतारें व समाज उनको पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ लड़ने वाली तथा मानवीय मूल्यों का समर्पित एक आदर्श के रूप में याद रखेगा’ – 17 मार्च 2026 को भाकपा(माले) राज्य कार्यालय (महेंद्र सिंह भवन, रांची) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनको याद करते हुए कहा.
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य – का. जनार्दन प्रसाद, हलधर महतो, विनोद सिंह व मनोज भक्त (राज्य सचिव), केन्द्रीय कमेटी के सदस्य – शुभेंदु सेन व नीरज कुमार, विधायक अरूप चटर्जी तथा राज्य कमेटी के कई साथी मौजूद थे.
22 मार्च 2026 को भाकपा(माले) के पलामू जिला कार्यालय में भी का. अनीता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. सभा को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य का. हलधर महतो, केंद्रीय कमिटी सदस्य सुवेंदु सेन व गीता मंडल, जिला सचिवों – रविंद्र भुइयां (पलामू), बिरजू राम (लातेहार) व कालीचरण मेहता (गढ़वा), झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, भाकपा के मृत्युंजय शर्मा, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, मजदूर नेताओं – गौतम व सब्बीर अहमद, राजीव सिंह (दिहाड़ी मजदूर यूनियन), रवि पाल (निर्माण मजदूर यूनियन), सुधा सुमन (सीटू), किसान नेता डॉ. बीएन सिंह तथा छात्र-युवा नेताओं – अविनाश रंजन, (आरवाईए), त्रिलोकीनाथ व रंजीत कुमार सिंह (आइसा), प्रदीप विश्वकर्मा, कामेश सिंह चेरो, गौतम दांगी ने संबोधित किया. श्रद्धांजलि सभा का संचालन महिला नेत्रियों – सुषमा मेहता (पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, गढ़वा), खुशबू कुमारी (पांकी जिला परिषद सदस्य), राहिना बीबी, ऊषा देवी, रेखा देवी और कलावती देवी ने संयुक्त रूप से किया.