29 अप्रैल 2026 को पटना जिले के बड़की बलियारी गांव (विक्रम प्रखंड) में भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य का. अमर के हाथों पार्टी के लोकप्रिय नेता दिवंगत कामरेड रविंद्र भगत (1959-2006) के स्मारक का लोकार्पण हुआ.
एक जोशपूर्ण मार्च के बाद का. रविंद्र भगत को श्रद्धांजलि देने और उनकी पत्नी, पुत्र व अन्य परिजनों को सम्मानित करने के बाद का. शंकर पासवान के संचालन में सभा हुई. इस मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं – का. रामेश्वर प्रसाद (पूर्व सांसद), का. संदीप सौरभ (पालीगंज विधायक), का. गोपाल रविदास (पूर्व विधायक, फुलवारी), आशा देवी (पूर्व मुखिया), सुरेंद्र प्रसाद यादव (बिहटा प्रखंड सचिव), मंटू यादव (बिक्रम प्रखंड सचिव), विनोद भारती और सुनील कुमार ने कहा कि कामरेड रविंद्र ने गरीबों पर शोषण-दमन के खिलाफ जो लड़ाई छेड़ी थी, आज उसे और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं – श्रीकांत दास, आनंदी पासवान, सुगन दास, अवधेश पासवान, कृष्णा पासवान और हरेराम पाल, रौशन कुमार, मधेश्वरी पासवान, राजेश कुमार, जितेंद्र पाल, सभानंद पाल समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए.