वर्ष 34 / अंक-23 / खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया

खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया

शहीद खुदीराम बोस एक चमकता हुआ सितारा हैं जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा क्रांति के पक्ष में दिशा बद्ध करने में प्रकाश स्तंभ का काम करेंग

khudiram-boses-martyrdom-day

11 अगस्त 2025 को भाकपा(माले) ने धनबाद के टेम्पल रोड स्थित पुराना बाजार कार्यालय में शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया.

सबसे पहले उपस्थित लोगों द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शिरकत करने वाले असंख्य क्रांतिकारियों की श्रृंखला में शहीद खुदीराम बोस एक चमकता हुआ सितारा हैं जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा क्रांति के पक्ष में दिशा बद्ध करने में प्रकाश स्तंभ का काम करेंग. आज के दौर में नई गुलामी और कारपोरेट लूट के विरुद्ध इंकलाब का नारा बुलंद करने वालों के लिए उनको याद करना बेहद जरूरी है. कार्यक्रम  की अध्यक्षता सुभाष प्रसाद सिंह व संचालन पवन महतो ने की.

कार्यक्रम में भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य आनंदमय पाल, सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, पवन महतो, विश्वजीत राय, सुशांतो नायक, वैद प्रकाश सिंह, राज कुमार रवानी, प्रदीप गोराय, अनूप प्रसाद और सतेंद्र वर्मा, आदि समेत दर्जनों नेता-कार्यकर्ता शामिल थे.

16 August, 2025