28 मार्च 2026 को लेस्लीगंज, पलामू में 1857 के महानायक नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शहादत स्थल का अतिक्रमण मुक्त न होने को सरकार की घोर विफलता बताते हुए सवाल उठाया कि क्या यह स्मारक सिर्फ नेताओं द्वारा माला चढ़ाकर फोटो खिंचवाने के लिए बना है. अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बीएन सिंह और भाकपा(माले) के जिला सचिव रविंद्र राम सहित कई संगठनों के नेता इसमें शामिल हुए.
शहादत स्थल से गांधी चौक तक विशाल मार्च निकाला गया. प्रमोद सिंह खरवार, भीम सिंह खरवार, अनुज सिंह खरवार, सरवन सिंह खरवार तथा अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के नंदकिशोर सिंह चेरो, राजकुमार सिंह चेरो सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया .