निर्माण मजदूरों सम्मेलन लखनऊ में सम्पन
आल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन का चौथा प्रदेश सम्मेलन लखनऊ में चारबाग स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के सभागार में 24 अगस्त को संपन्न हुआ.
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों पर चौतरफा हमला कर रही है. लंबे संघर्षों से हासिल किए गए श्रमिक अधिकारों को खत्म करके चार श्रमिक कोड मजदूर वर्ग पर थोप दिया है. ऐक्टू के राज्य सचिव अनिल वर्मा और प्रदेश विजय विद्रोही, अर्जुन लाल आदि ने भी संबोधित किया.
सम्मेलन ने पंद्रह सदस्यीय राज्य कमेटी, कामरेड अमरनाथ राजभर को अध्यक्ष तथा मधुसूदन मगन को राज्य सचिव चुना. सम्मेलन को भाकपा-माले जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर, माले राज्य कमेटी सदस्य राधेश्याम मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया.
बलिया में प्रदर्शन
20 अगस्त को बिजली बिल माफ करने, दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने, फाइनेंस समूहों सहित गरीबों के सभी कर्ज माफ करने और स्मार्ट मीटर लगाने तथा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके शराब की दुकान खालने के खिलाफ बलिया में हजारों लोगों के साथ मार्च निकाला गया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया.
चित्तूर में कई लोग पार्टी में शामिल
चित्तूर नगर में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्रनाथ के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ता सीपीआई(एमएल) लिबरेशन में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव बी. बंगारराव तथा राज्य सचिव मंडल के सदस्य उदय किरण ने पार्टी का झंडा फहराया और नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का स्वागत किया.
इस कार्यक्रम में सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के कडप्पा जिला सचिव बी. ओबय्या, जिला कमेटी सदस्य चंद्रशेखर, अन्नमय्या जिला सचिव मावुलूरी विश्वनाथ, जिला कमेटी सदस्य सिगि चेन्नैया, कडप्पा जिला नेता आयशा और अनिल नारायण आदि नेता उपस्थित रहे.
पुणे में दो दिवसीय पार्टी कक्षा का आयोजन
23-24
अगस्त को सीपीआई(एमएल) महाराष्ट्र ने पुणे में दो दिवसीय पार्टी कक्षा का
आयोजन किया, जिसमें कॉमरेड अतुल दिघे, प्रभात कुमार, रामजी राय, सुचेता और
लेखा ने सत्र लिए. इन सत्रों में पार्टी का इतिहास, सीपीआई(एमएल) का
सामान्य कार्यक्रम, फासीवाद और जेंडर, प्रचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर
चर्चा हुई.
कार्यक्रम में पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. उदय भट, केंद्रीय
समिति के सदस्य कॉ. जीवन सुरुडे, विजय कुलकर्णी, उद्धव शिंदे और मुक्त
मनोहर समेत राज्य के अन्य कॉमरेडों ने हिस्सा लिया. कक्षा के दौरान जीवंत
चर्चाएं हुईं और दिसंबर 2025 में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारियों को
लेकर योजनाएं बनाई गईं.