एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा एनपीएस तथा एकीकृत पेंशन योजना का लगातार विरोध किया जा रहा है. चुनावी वर्ष में इस आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने के लिए 14 सितंबर को पटना के मिलर स्कूल मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें पूरे बिहार के लाखों एनपीएस कर्मियों द्वारा भाग लिया गया.
इस रैली को एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, राष्ट्रीय महासचिव श्री स्थित प्रज्ञा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, बिहार अध्यक्ष वरुण पांडेय, महासचिव शशि भूषण कुमार शशि, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व भाकपा(माले) सासंद राजाराम सिंह, ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव विधान पार्षद का. शशि यादव, रेलवे के सरबजीत सिंह, अमरीक सिंह, एके राउत व राजेंद्र पाल तथा बिहार के कर्मचारी नेता प्रेमचंद सिन्हा व प्रेम सागर तथा बिहार के शिक्षक नेताओं – मार्कण्डेय पाठक, प्रदीप कुमार पप्पू, जय प्रकाश व परविंदर मौर्य के साथ साथ कई संघों के अध्यक्षों व महासचिवों सहित सभी जिलों के अध्यक्षों द्वारा संबोधित किया गया.
वक्ताओं द्वारा बिहार सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की अपील करते हुए यह चेतावनी दी गई कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उस स्थिति में बिहार के सरकारी सेवक चुनाव के समय अपने पसंद की सरकार चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे. मंच का संचालन संजीव तिवारी, राजीव रंजन, मनोज यादव एवं संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया.