वर्ष 35 / अंक - 04 / कामरेड मधु मिश्रा को लाल सलाम!

कामरेड मधु मिश्रा को लाल सलाम!

कामरेड मधु मिश्रा को लाल सलाम!

भाकपा(माले) के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन की पूर्व सदस्य, ऐपवा की नेता एवं आधी जमीन पत्रिका की प्रबंध संपादक कामरेड मधु मिश्रा का 19 जनवरी 2026 को पटना में निधन हो गया.

भाकपा(माले) के राज्य सचिव कामरेड कुणाल ने उनके निधन पर पूरी पार्टी की ओर से गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी, ऐपवा तथा प्रगतिशील आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा है.

कामरेड मधु मिश्रा की अंतिम यात्रा में ऐपवा की महासचिव कामरेड मीना तिवारी, पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य का. अमर, केंद्रीय कमेटी की सदस्य कामरेड सरोज चौबे, वरिष्ठ नेता केडी यादव, एआइपीएफ के संयोजक कमलेश शर्मा, लोकयुद्ध के प्रबंध संपादक संतलाल, मीडिया प्रभारी कुमार परवेज, कार्यालय सचिव प्रकाश कुमार, नवादा जिला सचिव भोलाराम, पटना नगर सचिव जितेंद्र कुमार, तलाश की संपादिका मीरा दत्त सहित पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता एवं परिजन शामिल हुए.

सभी ने दिवंगत कामरेड के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें आरा से भाकपा(माले) के सांसद कामरेड सुदामा प्रसाद भी शामिल हुए.

अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐपवां की महासचिव कामरेड मीना तिवारी ने कहा कि कामरेड मधु मिश्रा का जाना पूरी पार्टी और महिला आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है. उल्लेखनीय है कि कामरेड मधु मिश्रा के पिता कामरेड सुरेंद्र प्रसाद सिंह नवादा जिले में आइपीएफ के नेता थे और शहीद हुए थे.

24 January, 2026