वर्ष 34 / अंक-25 / बेतिया में मछुआरों का संघर्ष

बेतिया में मछुआरों का संघर्ष

struggle-of-fishermen-in-bettiah

सरेया मन में मछली पकड़ने और पालन पर रोक के खिलाफ भाकपा(माले) और सरेया मन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों मछुआरों ने तुमकड़िया चौक पर सांसद संजय जायसवाल, विधायक नारायण प्रसाद, मंत्री रेणु देवी और क्थ्व् का पुतला दहन किया.

मछुआरों का आरोप है कि उन्हें परंपरागत अधिकार से वंचित कर पक्षी विहार के नाम पर मछली पकड़ने से रोका जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी खतरे में है. नेताओं ने आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की.

11 सितंबर को को डीएफओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा. मछुआरों ने मांग की कि उन्हें आदिवासी आरक्षण और रोजगार का अधिकार मिले.

30 August, 2025