वर्ष 34 / अंक-27 / उत्तर बिहार को सुखाग्रस्त घोषित किया जाए

उत्तर बिहार को सुखाग्रस्त घोषित किया जाए

north-bihar-should-be-declared-drought-affected

पटना, 7 सितंबर 2025 : भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने उत्तर बिहार में लगातार गहराते सूखे की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और सरकार से तत्काल प्रभाव से उत्तर बिहार को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है.पूरे क्षेत्र में बारिश की भारी कमी के कारण धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे लाखों किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है.

भाकपा(माले) ने कहा है कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण किसान दोहरी मार झेल रहे हैं – एक ओर खेतों में पानी नहीं है, दूसरी ओर यूरिया खाद की भारी किल्लत है. जिन स्थानों पर यूरिया उपलब्ध है, वहाँ खुलेआम कालाबाजारी और जमाखोरी हो रही है.किसानों को ब्लैक में कई गुना दाम पर यूरिया खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है.

पार्टी की मांग है किः

1. उत्तर बिहार को तुरंत सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए और प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाई जाए.
2. सभी जिलों में यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और वितरण की सख्त निगरानी की जाए.
3. खाद की कालाबाजारी में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
4. प्रभावित किसानों के लिए ऋण माफी, सिंचाई सहायता और विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए.

भाकपा(माले) अपने जनप्रतिनिधियों और किसान संगठन के माध्यम से इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी.

13 September, 2025